सोनभद्र के 339 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त, प्रधानों को सीडीओ ने दिया प्रशस्ति पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O  वर्ष 2025 में 250 ग्राम पंचायत हुई टीबी मुक्त :सीएमओ

O सीडीओ , सीएमओ  और डीपीआरओ  ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र किए वितरित

सोनभद्र। विकास भवन परिसर में स्थित डीपीआरसी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस पर ग्राम प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी व जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण
और सीएमओ डॉक्टर पीके राय ने भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सैकड़ों ग्राम पंचायत के टीबी मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधानो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बता दें कि भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सोनभद्र की अब तक 312 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2025 में 250 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हुई है। जबकि 2024 में 76 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हुई थी और 2023 में 13 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी है। इसमें 27 ग्राम पंचायत ऐसे जो सर्वे में दूसरी बार टीबी मुक्त हुई है। सीएमओ डॉक्टर पीके राय ने बताया कि जिले के करीब 339 गांव टीबी मुक्त होने हो चुके हैं। इन गांवों में पिछले एक साल से अधिक समय से टीबी के नए मरीज नहीं मिले हैं। पहले से चिह्नित मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी अच्छी है। स्वास्थ्य विभाग अब इन गांवों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया है। इन गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया गया है। लगातार अभियान चलाकर नए मरीज ढूंढे जा रहे हैं तो चिह्नित मरीजों को निशुल्क दवा, खानपान के लिए एक हजार रुपये की मदद भी दी जा रही है। मरीजों को ढूंढने में मदद करने वालों को भी सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है। विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं व अन्य सक्षम लोगों से टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन गांवों में पहले से चिह्नित टीबी मरीजों और उनके संपर्क में आने वालों की लगातार निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के द्वारा 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर टीबी रोगी की पहचान करने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, एसीएमओ डॉक्टर प्रेमनाथ, डाक्टर जीएस यादव, डाक्टर गिरधारी लाल, डाक्टर कीर्ति आजाद बिंद, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, पी.पी. एम.सतीश चंद सोनकर .बिमल, अभिमन्यु दुबे, विजय यादव, अखिल मल्होत्रा, बिमल सिंह, शावेज़ अहमद, हरि मोहन आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?