भाजपा: शारदा खरवार और सुषमा गोंड को जिला महामंत्री बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बाजे गाजे के साथ फूल- मालाओं से कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी के गठन में शारदा खरवार और सुषमा गोंड को जिला महामंत्री बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। रविवार को दोनों नव निर्वाचित महिला जिला महामंत्री बभनी पहुंची जहां चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओ ने फूल-मालाओं से लाद दिया और जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया। स्वागत समारोह के बाद पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में बैठक हुई।

बैठक में जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है।सभी लोग पूरे लगन और निष्ठा के साथ लग जायें ताकि संगठन और मजबूत हो सके। सुषमा गोंड ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तभी हम मजबूत होंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांव गांव और घर घर जाकर संगठन की बात करें और सरकार की उपलब्धि को जनता तक पहुंचाने का काम करें।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद, रामेश्वर शर्मा,जदुबीर खरवार, युगल किशोर चतुर्वेदी,अरुण कुमार सिंह,राधेश्याम गुप्ता, शिवप्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, चिंता मणि दुबे,सुखवंती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1408
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?