उप्र उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में व्यापारी समस्याओं पर आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें व्यापारी समस्याओं के निराकरण न होने पर वक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक सरकार इस उद्देश्य से आयोजित करती है कि हर माह व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण एक ही पटल पर हो जाए, परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते बैठकों में उठाई गई छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ।
संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि इतना बड़ा रोडवेज बस स्टैंड होने के बावजूद रोडवेज की बसें फ्लाईओवर के नीचे खड़ी होती हैं और अब वहां प्राइवेट बस भी खड़ी होने लगी है। उन्होंने कहा कि एक और जहां बढ़ौली चौराहा पर प्राइवेट बसें बीच सड़क पर खड़ा कर देने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि सोनभद्र डिपो के अंदर ढेर सारी बस खराब पड़ी है, जिसका ना ही संचालन हो रहा है और नहीं वहां से हटाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि सोनभद्र डिपो के अंदर आवंटित दुकानों पर ताला बंद है, वहीं दूसरी ओर मेज पर रखकर के खाने पीने की सामग्री भेजी जा रही है, जिससे परिसर में गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है।
इस समस्या के संदर्भ में आज परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष क्रमशः धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह सोखी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, पंकज कनोडिया नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया, नगर मंत्री क्रमशः अमित वर्मा, शिवम केसरी, प्रतीक केसरी, अमित वर्मा, अमित केसरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?