नए थानाध्यक्ष की सख्ती का संदेश: नशे के कारोबारियों को चेतावनी, दिए बेहतर कानून व्यवस्था के संकेत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना के नवनियुक्त प्रभारी रविकांत मिश्रा ने शनिवार को कार्यभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया। थाना परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने स्थानीय पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे का कारोबार करने वाले या तो अपना धंधा बंद कर लें, अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र की जनता उनसे 24 घंटे कभी भी मिल सकती है और फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पत्रकारों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों और नशेड़ियों का जमावड़ा, जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या शामिल है। थानाध्यक्ष ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस की नियमित निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?