124 बच्चों का निवाला हजम, पोषाहार घोटाले पर खेमपुर में बवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। कोन ब्लॉक के खेमपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े 124 बच्चों का तीन महीने का पोषाहार कथित तौर पर हजम कर लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नवंबर से जनवरी तक बच्चों को पोषाहार नहीं दिया गया, जबकि कागजों में वितरण दिखाया जा रहा है।
इस मामले में ग्रामीणों ने कोन ब्लॉक में हंगामा किया और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि 124 बच्चों को तीन महीने से पोषाहार नहीं मिला, जबकि कागजों में वितरण दिखाया जा रहा है। आरोप है कि वितरण रजिस्टर में भी छेड़छाड़ की गई और पोषाहार को बाजार में बेचने तक की बात सामने आई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर गांव भेजी, लेकिन वहां भी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जैसे ही टीम गांव पहुंची, माहौल गर्म हो गया और करीब चार घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट पहुंचकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?