सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ग्राउण्ड परिसर, उरमौरा, राबर्ट्सगंज में वृहद्द रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में लगभग 3500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और कुल 37 कम्पनियों ने हिस्सा लिया।
इस रोजगार मेले में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 1167 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग, उ०प्र०सरकार संजीव कुमार गोंड, उ०प्र० अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, विधायक सदर भूपेश चौबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सहायक निदेशक (सेवायोजन), क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मिर्जापुर, अशोक कुमार प्रजापति, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी,सभासद अनवर अली,रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सेवायोजन कार्यालय के जमील अहमद, प्रदीप सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति, मनोज एवं अशोक उपस्थित रहे।






