बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिभा का किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिक्षा चौपाल 2025-26: शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन

सोनभद्र। कम्पोजिट विद्यालय कैथी में शिक्षा चौपाल 2025-26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रावर्ट्सगंज के सभी विद्वान एआरपी, ब्लाक क्वालिटी वरूण त्रिपाठी, न्यायपंचायत के समस्त ग्राम प्रधान, समस्त सीएमसी अध्यक्ष व अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही।
ए आर पी जनार्दन पाण्डेय ने आपरेशन कायाकल्प, ए आर पी कमलनरायण ने निपुण की बारिकियों और ए आर पी दिनेश मिश्र ने डबत डीबिटी, डिजिटल शिक्षा के उपयोग पर विस्तार से सभी शिक्षकों और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया।
बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिभा का प्रदर्शन सरस्वती वंदना, डांडिया लोकनृत्य, नुक्कड नाटक, अंग्रेजी भाषा में उद्भाषण और पिरामिड की संरचना कर सबका मन मोह लिया।
निपुण छात्रों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। राष्ट्रीय आविष्कार व इंस्पायर अवार्ड में चयनित बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कायाकल्प रत्न के रूप में विशिष्ट कार्य करने वाले प्रधान को सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों, अभिभावकों और सीएमसी अध्यक्षों ने निपुण शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन विद्वान संकुल साथी विजय प्रकाश द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम के समापन की घोषणा मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज महेंद्र कुमार मौर्य द्वारा की गई।
नोडल संकुल शिक्षक अरविन्द दूबे द्वारा अतिथियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे संकुल साथी सत्यनरायण व संकुल साथी पप्पू चौहान ने सभी को एकजूट व अनुशासित व व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये रखा जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?