भाजपा सरकार मजदूरों के हक  पर डाका डाल रही है:रामराज सिंह गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय, कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

सोनभद्र। मगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में सोनभद्र कांग्रेस जनों ने जनपद के रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान करने के लिए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी के प्रतिनिधि को सोपा।
ज्ञापन सौंपने के पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सीडीओ कार्यालय के सामने सीढीओ पर बैठकर धरना प्रदर्शन एवं सभा किया। सभा में वक्ताओं ने एक स्वर से तत्काल रोजगार सेवकों तथा मनरेगा के मजदूरों की बकाया मजदूरी अभिलंब भुगतान करने की मांग की। रामराज गोंड ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मजदूर के हक हकुकों पर डाका डाल रही है। मजदूरों की समय से मजदूरी का भुगतान न करके उनके सामने गरीबी का घोर संकट पैदा कर दिया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार शीघ्र ही रोजगार सेवकों के मानदेय एवं मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं करती तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम कांग्रेस जन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजीव त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, राजबली पांडे, कन्हैयालाल पांडे, आशुतोष दुबे, बाबूलाल पानिका, राहुल पटेल, लल्लू राम पांडे, आशीष कुमार सिंह, पंकज मिश्रा, राहुल जैन, श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप चौहान, मंजू देवी, स्वतंत्र साहनी, तामेश्वर तिवारी, दया राम प्रजापति, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?