महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता जरूरी :डॉ. चारु द्विवेदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O मिशन शक्ति 5.0: सोनभद्र पुलिस का जागरूकता अभियान

सोनभद्र। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करने हेतु मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0)के नेतृत्व में समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु जनपद के विभिन्न बाजारों में एसिड/तेजाब विक्रय करने वाली दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। दुकानदारों को विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बिना वैध पहचान पत्र एवं अभिलेख के एसिड विक्रय न करने के निर्देश दिए गए।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर- 112 – आपातकालीन सेवा- 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन- 181 – महिला हेल्पलाइन- 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन- 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?