जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के अंतर्गत 22 मई से 20 जून तक संचालित होने वाले कार्यों के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट परिसर स्थित मदन मोहन मालवीय सभागार में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा जॉइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को संबोधित करते हुए जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, आवासीय स्थिति तथा सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों का सटीक आकलन किया जाता है।जनगणना के दौरान कार्मिक पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के चयनित मास्टर ट्रेनर डॉ. के.एन. उपाध्याय एवं श्री सौरभ सिंह द्वारा प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, मकानों की गणना तथा फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त जनगणना निदेशालय से आई प्रियासा सिंह ने भी जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं, प्रक्रिया एवं तकनीकी बिंदुओं को विस्तार से समझाया और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें फील्ड ट्रेनर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?