प्रधानमंत्री की सोच हर गरीब का घर पक्का होगा: भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माधयम से धनराशि की गयी स्थानांतरित

उत्तर प्रदेश की पहचान हर गरीब को पक्का मकान 90 हजार लाभार्थीयों के बैंक खाते में रूपया लगभग एक हजार करोड़ की धनराशि को डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर लाभार्थीयों के खातें में अनुदान धनराशि का किये अन्तरण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की अनुदान धनराशि डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर स्थानांतरित की गई। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहाँ उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और सराहा।

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गया।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराई जाए। उसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के खातों में मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से अनुदान धनराशि स्थानांतरित की गई है।

उन्होंने कहा कि अब कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर नहीं रहेगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनपद के नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई है। अब बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक परिवार को पक्की छत उपलब्ध हो सकेगी।


जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होते हैं, उनके अनुरूप जनपद में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके। कार्यक्रम सफल संचालन परियोजना निदेशक डूडा श्री सुधांशू शेखर शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?