राबर्ट्सगंज लायंस क्लब  ने किया महिला आयोग अध्यक्षा का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शुक्रवार को उ०प्र०राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान के जनपद यात्रा में लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के पदाधिकारियों ने एक शिष्टाचार भेंट कर बूके देकर सम्मानित किया। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के पीडिजी हरीश अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, दया सिंह, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, जयकुमार केशरी, कल्पना केशरी ने अध्यक्षा को क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाता है, अब तक आठ हजार से ज्यादा सफल आपरेशन कराया जा चुका है। टीवी मरीजों को लगातार गोंद लेकर पुष्टाहार दिया जा रहा है। अध्यक्षा ने भूरी भूरी प्रशंसा की और भविष्य में वृहद सेवा करने का आग्रह किया, उसमें आने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?