आल ओवर चैंपियन में घोरावल  प्रथम स्थान,दूसरे पर हिनौता रॉबर्ट्सगंज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O  पीएम श्री स्कूलों का जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में जनपद के पीएम श्री स्कूलों का जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किए।आल ओवर चैंपियन में घोरावल प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर हिनौता रॉबर्ट्सगंज, तीसरा स्थान पल्हारी नगवा ने प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में रेहान पीएम श्री घोरावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 100 मीटर दौड़ में गुरुचरन पी एम श्री जडेरूवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पीएम श्री विद्यालय जडेरूवा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी टीम को बी एस ए सोनभद्र मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर अरविंद कुमार पटेल खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल, महेंद्र मौर्य खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज, नोडल खेलकूद अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश त्रिपाठी प्रधानाध्यापक पीएम श्री हिनौता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?