जन्मदिन में जा रही महिला की सड़क हादसे में हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र:। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घोरावल थाना क्षेत्र के मसी आदिनाथ निवासी 58 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी गोपाल सिंह अपने पति के साथ कुसी गांव में नतिनी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि हिदुआरी, तेन्दु के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल गोपाल सिंह का उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों के मौके पर मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?