नधिरा मोड़ पर भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर पिकअप और ट्रक आमने-सामने भिड़े, चालक सुरक्षित

बीजपुर (सोनभद्र)। जिले के नधिरा मोड़ के समीप शुक्रवार को पिकअप और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गए। हालांकि संयोगवश इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और दोनों चालक बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन दुद्धी से अंबिकापुर सब्जी लेने जा रही थी, जबकि ट्रक उड़ीसा से राजस्थान की ओर तार लेकर जा रहा था। नधिरा मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में पिकअप चालक 35 वर्षीय नंद किशोर (निवासी बीडर) एवं ट्रक चालक 40 वर्षीय ताहिर (निवासी राजस्थान) को मामूली चोटें आई हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरपी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दोनों चालकों का प्राथमिक उपचार कराया गया है तथा मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नधिरा मोड़ पर तीखा घुमाव होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन से यहां यातायात सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?