O विशेषज्ञ डॉक्टरो ने 77 निसंतान महिलाओं की निशुल्क जांच
सोनभद्र। नगर के साईं हॉस्पिटल परिसर में गुरुवार को आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) का निशुल्क कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 77 निसंतान महिलाओं का जांच, फ्री में हुई। इस कैम्प का आयोजन उन महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर था जो निसंतानता की समस्या से जूझ रही हैं।
साईं अस्पताल की डायरेक्टर डॉ अनुपमा सिंह ने बताया कि इस कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टर आभा मिश्रा, डॉ किरन कुमारी द्वारा महिलाओं का जांच किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं लिखी गई और परामर्श प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि निसंतानता एक बड़ी समस्या है, लेकिन इसका इलाज संभव है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस तरह के कैम्पों का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं।
आईवीएफ एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें महिला के अंडे को शरीरिक से बाहर निकालकर पुरुष के शुक्राणु के साथ मिलाकर एक टेस्ट ट्यूब में रखा जाता है, जहां यह अंडा निषेचित होता है और एक भ्रूण बनता है। इस भ्रूण को फिर महिला के गर्भ में रखा जाता है, जहां यह विकसित होता है और एक बच्चे के रूप में जन्म लेता है।
साईं अस्पताल की डायरेक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि आईवीएफ का इलाज बहुत ही सफल है और कई महिलाओं को इससे लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला निसंतानता की समस्या से जूझ रही है, तो उसे आईवीएफ का इलाज कराना चाहिए।
इस कैम्प में 77 निसंतान महिलाओं ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। डॉक्टरों ने उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं प्रदान कीं। इस कैम्प का आयोजन साईं अस्पताल द्वारा निसंतान महिलाओं के लिए एक बड़ा उपहार था।
साईं अस्पताल की तरफ से हर महीने के अंत में एक निशुल्क शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें निसंतान महिलाओं का जांच की जाती है। अस्पताल की तरफ से हर घर परिवार में खुशियां लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ0 आभा मिश्रा, डॉ0 किरन कुमारी, योगेंद्र पांडे, विनय जायसवाल, कुसुम सिंह, सोल मौर्य, अहमद राजा,राजन सोनी आदि लोग मौजूद रहें।







