अराजक तत्वों ने होलिका व पुआल में लगाई आग, ग्रामीणों का विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के गेन्गुआर गांव में अराजक तत्वों ने होलिका और एक किसान के लगभग 10 बीघा जमीन के धान के पुआल में आग लगा दी। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही गांव में नगर से कुछ लोग हेरोइन और शराब का सेवन करने के लिए गांव के आस-पास पहुंचते हैं और उनके द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी  को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस के द्वारा लगातार गस्त कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिससे इस तरह की सामाजिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को रोका जा सके।

Leave a Comment

1359
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?