विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के अध्यक्ष, समर्थकों ने जताई खुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस खबर के बाद शुक्रवार को बढ़ौली चौराहे पर समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि विनोद जाखड़ की नियुक्ति से एनएसयूआई और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि विनोद जाखड़ खुद छात्र नेता रहे हैं और कॉलेज/विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं से वह खुद रूबरू हैं। अंशु गुप्ता ने आगे कहा कि हम प्रयास करेंगे कि उत्तर प्रदेश के अंदर भी छात्र संघ के चुनाव हो ताकि छात्रों का अधिकार उनको मिल सके। उनके नेतृत्व में पूरे देश के अंदर एनएसयूआई और मजबूत होगी और छात्र हमसे जुड़ेंगे। इस अवसर पर छात्र नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद और विनोद जाखड़ जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर, छात्र नेता संदीप गुप्ता, छात्र नेता अमित पटेल, सौर्य सिंह, वेणु पांडेय, शिवांश कुमार, निक्कू जायसवाल, अंकित सिंह और स्रायांश कुमार रहे। विनोद जाखड़ की नियुक्ति पर समर्थकों में खुशी की लावनी है। सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?