पंकज होंडा शोरूम का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- सोनभद्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई रफ्तार

विंढमगंज (सोनभद्र)। बकरी बाजार के समीप बुधवार को पंकज होंडा शोरूम का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों, व्यापारियों, किसानों और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्थानीय थाना अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, समाजसेवी अशोक जायसवाल, प्रभात शंकर पांडेय और वरिष्ठ पत्रकार रामदास कुशवाह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

शोरूम के प्रोपराइटर पंकज कुमार ने अतिथियों और आगंतुकों का बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह शोरूम क्षेत्र में रोजगार और बेहतर सेवा सुविधाओं का नया केंद्र बनेगा।

ग्राम प्रधान सलैयाडीह प्रतिनिधि किंशु सिंह ने कहा कि पंकज होंडा आज क्षेत्र की पहचान बन चुका है। वहीं ग्राम प्रधान धरतीडोलवा सुरेंद्र पासवान ने बताया कि झारखंड-उत्तर प्रदेश सीमावर्ती इलाके में यह प्रमुख टू-व्हीलर विक्रेता के रूप में उभर चुका है, जहां ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोपरि रखा जाता है।

समाजसेवी प्रभात शंकर पांडेय ने कहा कि प्रोपराइटर पंकज कुमार का सरल व्यवहार और पारदर्शी कार्यशैली ही ग्राहकों को दूर-दूर से आकर्षित करती है। यहां बाइक की बिक्री के साथ-साथ सर्विसिंग की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध है।

कार्यक्रम का संचालन बिरेंद्र गुप्ता ने किया। अंत में शोरूम परिवार की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
ग्रामीण एवं सीमावर्ती इलाकों में ऑटोमोबाइल क्षेत्र का विस्तार स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। नए शोरूम के शुभारंभ से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

ग्रामीण एवं सीमावर्ती इलाकों में ऑटोमोबाइल क्षेत्र का विस्तार स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। नए शोरूम के शुभारंभ से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?