जिला युवा कांग्रेस ने की क्रशर व्यवसायी की हत्या की कड़ी निंदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। ओबरा क्षेत्र में क्रशर व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय की नृशंस हत्या की सोनभद्र जिला युवा कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। सोनभद्र जिला युवा कांग्रेस के महासचिव मृदुल मिश्रा ने कहा कि यह जघन्य हत्या प्रदेश में पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है। मृदुल मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी, बुजुर्ग और आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। युवा कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले में तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए, एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन हो तथा जिले में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। सोनभद्र जिला युवा कांग्रेस प्रशासन से अपील करती है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?