सदर विधायक ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में निर्णायक पहल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

53 लाख करोड़ का बजट, विकास पर जोर

सदर विधायक ने बताया कि बजट का कुल आकार 53 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित है। साथ ही फिस्कल डेफिसिट को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य तय किया गया है, जो आर्थिक अनुशासन और स्थिरता को दर्शाता है।

शिक्षा और स्वास्थ्य को मिली नई मजबूती

शिक्षा क्षेत्र के लिए 1,39,289 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने तथा STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाने की योजना शामिल है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार, 3 नए एम्स, 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब, 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर और 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं को टैक्स मुक्त कर सस्ता किया गया है।

नारी सशक्तिकरण और गरीबी उन्मूलन पर फोकस

नारी सशक्तिकरण के तहत प्रत्येक जिले में बालिका छात्रावास, 5 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजनाएं शामिल हैं।
गरीबी उन्मूलन के लिए विकसित भारत ग्राम योजना में 1.51 लाख करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 54,916.70 करोड़ रुपये, तथा शहरी और ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रमिकों, गिग वर्कर्स और घरेलू कामगारों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?