संगीतमयी राम कथा के छठे दिन सीता–राम विवाह पाठ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- चाडी माता मंदिर में गूंजे जयकारे

सोनभद्र। नगर पालिका क्षेत्र के सहिजन कला वार्ड संख्या–4 स्थित चाडी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के छठे दिन प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के विवाह प्रसंग का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवाह झांकी निकाली गई, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरे परिसर में “जय श्रीराम” के जयकारे गूंज उठे।

मुख्य आयोजक, अध्यक्ष आदर्श नगर पालिका परिषद रावटसगंज एवं पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने बताया कि 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित इस श्रीराम कथा में वृंदावन धाम से पधारे कथाव्यास महाराज दिलीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा रामकथा का रसपूर्ण वृतांत सुनाया जा रहा है। छठे दिन सीता–राम विवाह पाठ का संगीतमयी आयोजन किया गया।

आरती के साथ कथा का शुभारंभ

सीता–राम विवाह पाठ के अवसर पर वार्ड संख्या–11 अंबेडकर नगर की सभासद गायत्री सिंह, पत्नी अजित सिंह, जजमान के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम की आरती कर कथा का शुभारंभ किया।

श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम

पाठ के दौरान भजन-कीर्तन, रामायण पाठ और विवाह प्रसंग के संगीतमय वर्णन से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम एवं माता सीता की पूजा-अर्चना की और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

आयोजन समिति के सदस्य श्री व्यास ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य प्रभु श्रीराम के जीवन, मर्यादा और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। पाठ के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह की बधाइयां दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।

कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

इस अवसर पर सभासद राकेश कुमार, अमित दुबे, अनवर अली, मनोज चौबे, अजित सिंह, सुजीत, आकाश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?