नौगढ़ तहसील परिसर में बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार केशरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जैसे ही अध्यक्ष पद पर रामचंद्र यादव, उपाध्यक्ष पद पर विमलेश सिंह एवं महामंत्री पद पर अंगद पासवान ने अपने कर्तव्यों की शपथ ली, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

शपथ ग्रहण के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल एवं आशुतोष कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध बिरहा गायक दर्शन गांधी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान अतिथियों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अधिवक्ता हितों के संरक्षण एवं न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार सिंह उर्फ सुड्डू सिंह, जयप्रकाश यादव उर्फ शेरू यादव, एडवोकेट अखिलेश कुमार केसरी, के.एन. मौर्य एडवोकेट, बबुंदर एडवोकेट, सत्यानंद तिवारी एडवोकेट, राजकुमार एडवोकेट, सत्यनारायण यादव, जैसलाला जोशी एडवोकेट, राजेश एडवोकेट, विभूति नारायण एडवोकेट, अजीत कुमार एडवोकेट, बाबूलाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?