Trending News

राष्ट्रीय बालिका दिवस, छात्रों के अधिकार संबंधित कानून की दी गई जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस और उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र से सत्यारमण त्रिपाठी और शमशेर बहादुर सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के अधिकार संबंधी कानून, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पास्को एक्ट, और बालिकाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना और छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम में कुल 200 छात्राएं उपस्थित रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?