Trending News
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा

IMG 20261012 WA0010
IMG 20261012 WA0010

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आगामी नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी के आदेश व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II  के निर्देश के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 10 अक्टूबर को सोनभद्र नगर बाजार स्थित आदर्श डेयरी, मधुवन डेयरी तथा गोकुल डेयरियों से खाद्य पदार्थ घी के एक-एक नमूनें संग्रहित किये गये।

इसके अतिरिक्त मेन रोड प्रीत नगर चोपन, सोनभद्र स्थित खाद्य प्रतिष्ठान हंस दूध भण्डार एवं जनरल स्टोर से खाद्य पदार्थ घी और पनीर के नमूनें संग्रहित किये गये। खाद्य प्रतिष्ठान हंस दूध भण्डार एवं जनरल स्टोर में निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों के सुधार हेतु सूधार नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गयी।

टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान डेयरियों में कार्मिकों के व्यक्तिगत साफ-सफाई बनाये रखने, विनिर्माण करते समय एप्रान, हैण्ड ग्लब्स, हेड कवर का प्रयोग किये जाने, पेय जल की जाँच कराने, पेस्ट कन्ट्रोल कराने, कार्मिकों के स्वास्थ्य फिटनेश प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

परिसर एवं बर्तनों की साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा आज तेन्दु सोनभद्र स्थित तथागत इण्टरप्राइजेज से खाद्य पदार्थ-साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक को प्रेषित किया गया। खाद्य विश्लेषक की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?