मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज, विधायक अधिकारी बूथों का निरीक्षण करते हुए बढ़ा रहे जागरूकता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र।- मतदाता पुनरीक्षण कार्य के द्वितीय चरण के तहत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और उपस्थित बीएलओ एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने आम नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने, त्रुटियों को समय रहते सुधारने और नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है, जिसमें जनसहभागिता की अहम भूमिका है।
इस दौरान आरएसएम इंटर कॉलेज बूथ पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत और नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव भी मतदाताओं को जागरूक करते नजर आए। उन्होंने लोगों को सूची जांचने और नाम न होने पर फॉर्म-6 जमा करने की जानकारी दी।
साथ ही जिलाधिकारी ने राजा शारदा महेश इंटर मीडिएट कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएंगी और मतदाता पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा।
बूथों पर नियुक्त कार्यकर्ता और अधिकारी पूरे निष्ठा के साथ लोगों को निर्देशित कर रहे हैं। नागरिक स्वयं बूथ पर जाकर अपना नाम सूची में देख रहे हैं और आवश्यकतानुसार फॉर्म जमा कर रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?