आटो पलटने से एक महिला की मौत, दर्जन भर घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकरिया चौकी क्षेत्र के अमिला धाम घाटी पर शनिवार की रात्रि लगभग 7.30 बजे सवारी से भरी आटो पलटने से एक 35 वर्षीय महिला बिगनी देवी की मौत हो गई, वहीं पूजा 35 वर्ष विखमपुर, देवकी पत्नी उदय 40 वर्ष, शंकर उरांव 50 वर्ष, रंजीता, नंदनी, अनुपा, राजेश, अवधेश, निशा, अमरावती समेत दर्जन भर लोगों को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। आटो रामपुर बरकोनिया से आटो से अमिला धाम होते आ रहे थे बागेसोती खलियारी जा रहे थे, तभी अमिला धाम घाटी पर यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?