गरीब असहाय बुजुर्गों को वितरित किए गए कंबल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर ब्लाक अतर्गत ग्राम पंचायत सफारीपुर में क्षेत्र पंचायत पवन कुमार शुक्ला एवं राष्ट्रीय लोक दल जिला संगठन महासचिव के द्वारा 50 गरीब असहाय बुजुर्ग विधवा विकलांगों को कंबल वितरित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, रामसेवक पटेल, भोले बाबा, मीडिया प्रभारी विकास पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि गरीब असहाय लोगों की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल पार्टी हमेशा से ही गरीबों और असहायों के साथ खड़ी रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने कहा कि पार्टी के नेता जयंत चौधरी के निर्देश पर जिले में गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से गरीब असहाय लोगों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?