बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध हो रहे हमले, मंदिरों को निशाना बनाए जाने, महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता के खिलाफ शक्तिनगर में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के विधायक अनिल झा ने कहा कि बांग्लादेश में भय के माहौल में हिंदुओं के जबरन पलायन की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं।
सिंगरौली म0प्र0 की मेयर रानी अग्रवाल ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक और नैतिक नेतृत्व वाले राष्ट्र से यह अपेक्षा की जाती है कि वह पड़ोसी देश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे संगठित अत्याचारों पर केवल मौन न साधे, बल्कि अपनी कूटनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय शक्ति का प्रयोग कर पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए।
जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने राष्ट्रपति से संविधान के तहत अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को निम्नलिखित तत्काल और कठोर निर्णय लेने के निर्देश देने की मांग की, भारत–बांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाएं।, केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए।, अडानी समूह द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए।, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में जिस प्रकार विशेष अतिथि की तरह संरक्षण दिया जा रहा है, उसके चलते बांग्लादेश में भारतीयों और विशेषकर हिंदुओं के विरुद्ध नफरत और हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है।
आज के विरोध प्रदर्शन में ज्योति जंग सिंह, नीरज पांडे, राम जी मौर्या, संतोष त्यागी, डॉ मनोज, विनोद वर्मा, अंगिरा, मनमोहन, शुभम मिश्र, परमेश्वर कुशवाहा, राकेश भारती, प्रकाश चौरसिया आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?