हत्या की आशंका में दर्ज मामला निकला झूठा, नवविवाहिता राजस्थान से जिंदा बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- इंस्टाग्राम प्रेम प्रसंग में घर से फरार हुई थी युवती, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

अनपरा (सोनभद्र) । दहेज के लिए हत्या की आशंका जताते हुए दर्ज कराए गए एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिपरी क्षेत्र की नवविवाहिता युवती, जिसे मृत मानकर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई थी, राजस्थान के अजमेर से सुरक्षित अवस्था में जिंदा बरामद की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जनपद के पिपरी तुर्रा निवासी सगुफ्ता परवीन की शादी 8 अक्टूबर को पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। 7 दिसंबर को युवती के ससुराल पक्ष द्वारा बहू के अचानक लापता होने की सूचना स्थानीय थाने में दी गई थी। इसके बाद युवती के पिता ने दहेज उत्पीड़न व हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि युवती राजस्थान के अजमेर में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे वहां से बरामद किया।

शादी से पहले इंस्टाग्राम पर हुआ था प्रेम

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि युवती की शादी से पहले ही एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती और प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी संपर्क बना रहा और युवती रात के समय बिस्तर पर तकिया व कंबल रखकर घर से निकल गई थी। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ अजमेर चली गई। पुलिस का बयान

पुलिस का बयान

इस संबंध में मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि युवती किसी दबाव या अपहरण की शिकार नहीं थी, बल्कि स्वेच्छा से अपने मित्र के पास रह रही थी। परिजनों द्वारा हत्या व अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन जांच में मामला पूरी तरह अलग निकला।

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और झूठी सूचना के आधार पर दर्ज कराए गए मुकदमे के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?