सेहुआं, नई बाजार में श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा महायज्ञ का ध्वज पूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चतरा। चतरा ब्लॉक के सेहुआं, नई बाजार में छठवें वर्ष 9 जनवरी से 15 जनवरी तक होने वाले श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा महायज्ञ का ध्वज पूजन किया गया। यज्ञ संचालन आचार्य सौरभ भारद्वाज  ने बताया कि 9 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे 151 मंगल कलश यात्रा पंचांग पूजन के साथ यज्ञ को प्रारंभ किया जाएगा। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शिव रुद्राभिषेक अलग-अलग पदार्थ के द्वारा एकादश वैदिक विद्वान के द्वारा किया जाएगा। मध्यान 3:00 से 6:00 तक संगीतमय श्री राम कथा प्रवचन जौनपुर से पधारे पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय, विद्यार्थी,  एवं देवरिया उत्तर प्रदेश से पधारे पंडित अखिलेश मणी शांडिल्य  के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। ध्वज पूजन के कार्यक्रम में समाजसेवी अविनाश शुक्ला, पिंटू पांडे, रत्नेश पांडे, विमलेश पांडे, रुद्र प्रताप पाठक, रामचंद्र पांडे, पंडित धीरज शास्त्री, दीपेंद्र विद्यार्थी, राजकुमार पांडे, विनय चतुर्वेदी, विनोद पांडे, बहादुर पांडे और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?