आउटसोर्स कर्मचारी का कार्य बहिष्कार, अस्पताल सेवाएं प्रभावित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज़ मेडिकल कॉलेज के  कर्मचारी, बाहर निकालने की मिल रही धमकी

सोनभद्र। सोनभद्र मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारी तीन माह से वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए हैं। इस कार्य बहिष्कार से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल ब्लॉक-2 के तहत कार्यरत इन कर्मचारियों में स्टाफ नर्स, हेल्पर, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।

उनका कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है।कर्मचारियों ने बताया कि वे कम मानदेय के बावजूद पूरी निष्ठा और लगन से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वेतन न मिलने के कारण उन्हें और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।कर्मचारियों ने कॉलेज प्रबंधन से इस मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द उनका बकाया मानदेय दिलाने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो कार्य बाधित होने की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?