चेन्नई कमाने गए युवक का सड़क दुर्घटना में मौत, एक सप्ताह बाद घर पहुंचा शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बेटे का शव देख माँ और परिवार के सदस्यों मे मचा कोहराम

मामला पोखरा गांव का

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड बभनी के पोखरा नवाटोला गांव निवासी 27 वर्षीय युवक का शव मृत्यु के सात दिनो बाद घर पहुचा।शव देखते ही परिवार के लोग दहाड मार कर रने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के नवाटोला गाव निवासी 27 वर्षीय हरि प्रसाद पुत्र राम प्रसाद का शव एम्बुलेश से रविवार की दोपहर घर पहुचा।युवक पांच वर्ष से चेन्नई के तेलक्षी मे रहकर काम कर रहा था।राम प्रसाद के चार बच्चे है जिसमे दो लडका दो लडकीयों मे मृतक सबसे बडा पुत्र था।

बीते रविवार को चेन्नई मे कार व मोटरसाइकिल की टककर मे घायल हो गया बाद मे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मंगलवार को परिवार के लोगों को सूचना मिला। चेन्नई से आये बडे पुत्र का शव देखकर मां व अन्य लोग दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे। बभनी क्षेत्र से रोजगार की तलाश मे युवा देश के विभिन्न स्थानों पर काम करने जाते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?