अटल जी ने सेवा के लिए सत्ता का मंत्र राष्ट्र को दिया: मनोज जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O जन्म शताब्दी समारोह पर अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा विधानसभा राबटर््सगंज की विधानसभा सम्मेलन विवेकानन्द प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मिर्जापुर मनोज जायसवाल मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ श्रद्धेेय प० अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या व यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि मनोज जायसवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पं. अटल बिहारी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर कहा कि विराट व्यक्तित्व और मर्म को महसूस कर नाप-तौल कर शब्द रखने वाले वाक पटु हमारे परम स्नेही हमारे गौरव के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को हम सभी भारत वासियों की ओर से उनके जन्म शताब्दी पर श्रद्धा सुमन समर्पित करते हैं। 1999 का कारगिल युद्ध इस दृष्टि का ऐतिहासिक साक्ष्य बनकर सामने आया। हिमालय की बर्फीली चोटियों पर जब भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया, तब पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा दिखाई दिया। युद्ध के दौरान और उसके पश्चात वाजपेयी सरकार ने जिस प्रकार शहीदों को सार्वजनिक सम्मान प्रदान किया। वर्ष 2000 के आसपास शहीदों और सैनिकों के कल्याण से जुड़ी नीतियों में एक अधिक संगठित और दीर्घ कालीन दृष्टि दिखाई देने लगी। इसी कालखंड में सैनिकों के परिजनों के लिए पेट्रोल पंप और एलपीजी गैस एजेंसी जैसी व्यवस्थाओं को विशेष महत्व मिला ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। इन सिद्धांतों के निर्माण एवं पोषण में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समय के साथ पार्टी में नए कार्यकर्ता जुड़ते रहते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को वाजपेयी के जीवन व उनके विचार के बारे में जानकारी देकर संगठनात्मक चरित्र निर्मित करने के उद्देश्य से अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्रद्धेय अटल जी ने सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थिक सुदृढ़ता तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाईयों तक पहंुचाया। पोखरण परीक्षण से लेकर ग्राम सड़क योजना तक उनके निर्णयों ने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव रखी। उनकी वाणी में कविता थी और कर्म में राष्ट्र। उन्होंने सेवा के लिए सत्ता का मंत्र राष्ट्र को दिया।
इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलखन सिंह नागेश्वर पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, उदयनाथ मौर्य, कुसुम शर्मा, ओम प्रकाश यादव, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, योगेंद्र बिन्द, दिलिप चौबे, लक्षन खरवार, रामलाल चेरो, दीपक दुबे, पुष्पा सिंह, रजनीश रघुवंशी, अनुपम तिवारी, अजय पांडेय, आलोक रावत, धनंजय पंडित, बलराम सोनी, सुनिल सिंह, अनिल सिंह, विनय श्रीवास्वत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?