अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि और कंबल वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद और अन्य नेताओं ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद वाजपेयी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया और नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद के नेतृत्व में जरूरतमंद गरीब, विधवा और बिकलांग लोगों को कंबल वितरण किया गया।
राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि वाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि वाजपेयी हिन्दी कवि और प्रखर वक्ता थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर काम करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, ओमप्रकाश दूबे, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोश शुक्ला, राकेश मेहता, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, सतीस श्रीवास्तव, सुनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, अनवर अली, बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमन वर्मा, महेश्वर चन्द्रवंशी, गुडिया त्रिपाठी, रामबली मौर्या, ज्योति खरवार, कैलास तिवारी, राजन पाण्डेय, ने भी श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?