मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे ईश्वर विरागी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

28 दिसंबर को आयोजित होगा मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान समारोह

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। हिंदी साहित्य पत्रिका असुविधा व शहीद स्थल प्रवंधन टस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में रविवार 28 दिसम्बर को दिन में प्रख्यात शायर मुनीर बख्श आलम स्मृति सम्मान वरिष्ठ गीतकार ईश्वर विरागी को प्रदान किया जायेगा। जिसमें पूर्व आयुक्त गीतकार ओम धीरज, वरिष्ठ पत्रकार बनारस हिमांशु उपाध्याय, शिक्षा विद समाजसेवी डा, मार्कंडेय राम पाठक के अलावा डा, जितेंद्र सिंह संजय डा, लखन राम जंगली समेत जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार गण शिरकत करेंगे।

उक्त आशय‌ की जानकारी संपादक असुविधा रामनाथ शिवेन्द्र, प्रदुम्न त्रिपाठी कवि एवं खुर्शिद आलम ने संयुक्त रूप से दिया है। उल्लेख नीय है कि पुरस्कार में ग्यारह हजार रुपये देकर सारस्वत अभिनंदन किया जाता है तथा दौरान कवि सम्मेलन सभी कवियो को सृजन सम्मान दिया जाता है।

Leave a Comment

1393
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?