वृद्धाश्रम में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, मच गया हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक रामजियावन 65 वर्षीय  अपनी पत्नी और सरहज के साथ कई वर्षों से वृद्धाश्रम में रह रहे थे।
केयरटेकर ने बुजुर्ग को फांसी के फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
वृद्धाश्रम परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है और बुजुर्गों में दहशत है । मौके पर पहुँचे सिटी सीओ रणधीर मिश्रा, थाना प्रभारी माधव सिंह व समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

1400
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?