यीशु जन्मोत्सव समारोह: समाज में प्रेम और एकता का संदेश: अविनाश 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिला मुख्यालय के पुसौली स्थित इटरनल ग्रेस चर्च द्वारा यीशु जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित सद्भावना रैली में सैकड़ों यीशु भायकों ने हिस्सा लिया और प्रभु यीशु से प्रार्थना की। रैली का उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश फैलाना था। पास्टर राजकुमार जोशुआ ने बताया कि यीशु मसीह ने समाज के हर वर्ग के साथ खड़े होने की प्रेरणा दी। उन्होंने गरीबों, पीड़ितों, वंचितों और कमजोरों के प्रति संवेदना और सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह का जीवन हमें सिखाता है कि घृणा को प्रेम से, हिंसा को शांति से और अन्याय को सत्य से पराजित किया जा सकता है। इस अवसर पर अविनाश कुशवाह (पूर्व विधायक), राजकुमार जैसवाल, राजेश कुमार, राजकुमार मौर्या, अवधेश मौर्या, संजय मौर्या, बबलू मौर्या, संदीप मौर्या और अन्य विशेष लोग उपस्थित रहे। गुरुवार को इटरनल ग्रेस चर्च, पुसौली परिसर में भव्य यीशु जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सहभागिता करेंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?