सोनभद्र के दुद्धी में ज्वेलरी शॉप में , लाखों के आभूषण चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी सोनभद्र।– सोनभद्र के दुद्धी कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मुख्य सड़क पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत है और लोग पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।दुद्धी नगर पंचायत के रामनगर वार्ड नंबर-10 स्थित सीखा अलंकार ज्वेलर्स में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाते हुए चोर दुकान के अंदर घुसे और करीब 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गए।अल सुबह जब मोहल्ले के लोग टहलने निकले, तो दुकान का शटर खुला देख सन्न रह गए। तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गई। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने जब टूटा ताला और बिखरा सामान देखा, तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जांच-पड़ताल की और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब थाना दुद्धी में था, तब रात्रि में पुलिस की पैदल और वाहन गश्त नियमित होती थी, लेकिन थाना रजखड़ शिफ्ट होने के बाद रात्रि गश्त लगभग बंद हो गई है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दुद्धी कस्बे में एक के बाद एक एक दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन अब तक मामले में चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?