पीयर लीडर (महिला कार्यकर्ता) का 4 दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम, सोनभद्र द्वारा संचालित पीयर लीडर इनीशिएटिव परियोजना के अंतर्गत पीयर लीडर (महिला कार्यकर्ता) का चार दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण कार्यशाला 20-23 दिसंबर 2025 तक नंदिनी वाटिका मैरेज लॉन, पकरी, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित होगी।इस कार्यशाला में 24 पीयर लीडर (महिला कार्यकर्ता) और 5 संस्था के ट्रेनर (पुरुष कार्यकर्ता) भाग लेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पीयर लीडर्स की क्षमता वृद्धि, नेतृत्व विकास, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है।कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नेतृत्व कौशल, संचार क्षमता, सामुदायिक कार्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर प्रशिक्षण मिलेगा। आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करने के लिए सभी व्यवस्थाएँ की गई हैं। संस्था ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को भी सूचित किया है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?