प्रलोभन में आकर धर्म से विमुख न हों, हिन्दू सम्मेलन में RSS का राष्ट्रव्यापी संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

घोरावल (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोनभद्र जिले के घोरावल खंड अंतर्गत ओबराडीह मंडल में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का परिचय दिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता ओबराडीह के ग्राम प्रधान नंदलाल बैगा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुनील जी ने मार्गदर्शन देते हुए समाज को जागृत, संगठित और सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ रहने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर अपने धर्म, परंपरा और संस्कृति से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

अपने उद्बोधन में सुनील जी ने राष्ट्र के महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जैसे महान व्यक्तित्वों ने अपने जीवन में कभी भी धर्म और संस्कृति से समझौता नहीं किया। यही विचार आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का समापन खंड संयोजक राजीव ने किया। मंच पर संत भगवानदास और श्रीमती दौलत देवी की उपस्थिति रही। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित रमेश जी, सुशील जी, नंदलाल जी, जीकिशानु जी, विपिन जी, गोपी जी और मथुरा जी जैसे अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

समाज और संस्कृति की रक्षा को केंद्र में रखकर आयोजित यह सम्मेलन अब स्थानीय कार्यक्रम भर नहीं, बल्कि राष्ट्रव्यापी विमर्श का हिस्सा बनता दिखाई दे रहा है-जहां संगठन और जागरूकता को सामाजिक मजबूती की कुंजी बताया गया।

Leave a Comment

1378
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?