सुशील पाण्डेय पुनः बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षक संघ में खुशी की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर विवाद के बाद सुशील कुमार पाण्डेय को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रमाणित किया गया है।
पिछले छः माह पहले देश के सभी राज्यों के काउंसलरों की सर्वसम्मति से श्री पाण्डेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि कुछ अति महत्वाकांक्षी नेताओं ने स्वयंभू अध्यक्ष बनकर निबंधन महानिरीक्षक कार्यालय, बिहार पटना में अपना दावा पेश किया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद 05/12/ को निबंधन महानिरीक्षक कार्यालय, बिहार पटना से सुशील कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में वैधानिक प्रमाण पत्र जारी किया गया।
इस घोषणा के बाद जनपद के शिक्षकों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। संघ कार्यालय उरमौरा पर जनपदीय पदाधिकारियों ने मिठाई बाँटकर मान्यता मिलने का जश्न मनाया।
राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं जिलाध्यक्ष सोनभद्र योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि अब पूरे देश के शिक्षकों के लिए यह एकमात्र राष्ट्र स्तर मान्यता प्राप्त संगठन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में केवल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ही वैध संगठन है और अन्य कथित संगठन के खिलाफ जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जय प्रकाश राय( संरक्षक ) हुकूम चन्द्र (जिला महामंत्री) राजेश जायसवाल संयुक्त मंत्री, अमित चौबे, नवीन गुप्ता, चन्द्रजीत सिंह, अभिषेक यादव,प्रशांत जैन, राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी,राजेश द्विवेदी, मनीष शर्मा, शशि शंकर श्रीवास्तव, मोहित लम्बा, पंकज पांडेय, उमाशंकर गुप्ता, राजकमल, राहुल साहनी, एहतशाम अंसारी, सदानंद मिश्रा, निरपत पटेल आदि लोग मौजूद रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?