चोपन पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में  एक आरोपी को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल की पुलिस कर रही तलाश

सोनभद्र।– थाना चोपन पुलिस ने गुरुवार,  को दोपहर में हाइडिल कॉलोनी, चोपन गांव के पास एक अभियुक्त को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी जयसूर्या (पुत्र पन्नालाल), उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी गुरमुरा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र है। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया 70 लीटर डीज़ल तथा उपयोग में लाया गया एक बुलेरो टैंकर बरामद किया गया। इस मामले में एक अन्य वांछित अभियुक्त सोनू जायसवाल (पता अज्ञात) की तलाश जारी है।थाना चोपन में पंजीकृत मु0अ0सं0 447/25, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज अभियोग में पुलिस ने टीम में उ0नि0 राम फेर यादव और अजय कुमार यादव को शामिल किया। इस सफल कार्रवाई से पुलिस ने डीजल चोरी के नेटवर्क को बाधित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?