एसपी ने उत्कृष्ट कर्मियों 24 गुड-सेमेरिटन को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- यातायात जागरूकता माह नवम्बर का भव्य हुआ

O- यातायात अभियान में 32,457 चालान, शमन शुल्क करोड़ों मे

सोनभद्र । रामलीला मैदान डाला में रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा यातायात जागरूकता माह – नवम्बर 2025 के समापन समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आदित्य बिरला इंटर कॉलेज एवं पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने यातायात नियमों के पालन हेतु उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।
समारोह में यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय देने वाले 24 “गुड सेमेरिटन” (नेक आदमी) को हेलमेट व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा हेतु प्रेरित किया।
इसके साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों/कॉलेजों में आयोजित क्विज/निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल, यातायात प्रभारी के.के. शुक्ला सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
जनवरी से नवम्बर तक हुए करवाई मे
कुल चालान: 1,00,832
वाहन सीज: 296
जुर्माना (शमन शुल्क): ₹1,37,70,700
यातायात माह नवम्बर मे हुई करवाई जिसमे
कुल चालान: 32,457
शमन शुल्क: ₹4,51,44,700
जनपद की थाना पुलिस श्रेणी मे
उपनिरीक्षक संतोष सिंह, चौकी प्रभारी रेनुसागर – 805 चालान (प्रथम)
उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी, थाना दुद्धी – 572 चालान (द्वितीय)
उपनिरीक्षक मायाशंकर सिंह, थाना अनपरा – 377 चालान (तृतीय)
यातायात पुलिस सबसे जादा चालान करने वाले टीम मे टीएसआई भरत राय, यातायात – 2263 चालान (प्रथम)
मुख्य आरक्षी सूर्य प्रकाश गुप्ता, यातायात – 1497 चालान (द्वितीय)
मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव, यातायात – 1099 चालान (तृतीय)
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता पर 7 पुलिस कर्मियों मे मुख्य आरक्षी मनोज , रामप्रवेश यादव, आरक्षी चालक सुरेश यादव, अरुण कुमार, चन्दन यादव, चालक सत्य प्रकाश विश्वकर्मा, आरक्षी सुनील कुमार,

24 लोग गुड सेमेरिटन सम्मानित नागरिकों हुए सम्मानित जिसमे ओमप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण कुमार गुप्ता, संजय कुमार, नीरज अग्रहरी, विकास द्विवेदी, अमित मिश्रा, प्रदीप चौबे, मुनि महेश शुक्ला, दिनेश पाण्डेय, रोहित कुमार, सूरज मिश्रा, सीताराम शर्मा, अंशु पटेल, अविनाश देव पांडेय, पिन्टू पाल, राजेन्द्र बंसल, विनीत पाण्डेय, गोविन्द राजभर, राजेश कुमार पटेल, सुरेश कुमार निषाद, असलम अंसारी, रेखा यादव, बन्दना सिंह, राकेश कुमार सिंह।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?