विज्ञान प्रदर्शनी ने छात्र-छात्राओ ने विभिन्न माडल बनाये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल कस्बे के सोनांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल मे मंगलवार को छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान से जुड़े विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए। मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान प्रवक्ता खुर्शीद अंसारी तथा विशिष्ट अतिथि भौतिक विज्ञान प्रवक्ता श्याम नारायण मौर्य रहे। दोनों अतिथियों ने प्रदर्शनी का मूल्यांकन किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान क्लास 9 ऑटो मोशन रोवर ग्रुप मुकुल कीर्ति सिंह ,सत्यम निषाद, रोहित, अखंड प्रताप व प्रिया ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार कक्षा 7 वाटर मैनेजमेंट ग्रुप सदिया, अभिलाषा, आकांक्षा, आयुषी तथा 

तृतीय पुरस्कार कक्षा 8 (A) इको फ्रेंडली सिटी ग्रुप अभय कुमार, आवेश, रोहिणी पाल, आंचल शुक्ला, ओबेदुल्ला ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा विद्यालय के प्रबंधक निदेशक काशी प्रसाद मौर्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया। एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं। एवं कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित भी करती है। इस मौके पर प्रबंधक काशी प्रसाद मौर्य, प्रधानाचार्य अंजली गुप्ता, सहायक अध्यापक रीना राय, शोएब अंसारी, रवि नंदन पाल, प्रदीप विश्वकर्मा, विशाखा शुक्ला, रामकृपाल, अजीत मौर्य, अमरेश चन्द्र आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?