नौगढ़ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में गणित–विज्ञान मेला संपन्न, प्रतिभागियों ने बटोरी सराहना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को गणित–विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि एसडीएम मित्तल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न विज्ञान व गणित मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।

विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में कक्षा 10 ‘ए’ के इंद्र बहादुर प्रथम, कक्षा 11 ‘ए’ के रंजीत द्वितीय तथा कक्षा 11 ‘बी’ के दीपक तृतीय स्थान पर रहे।
गणित प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में कक्षा 12 ‘बी’ की रागिनी प्रथम, कक्षा 11 ‘बी’ की सकीना द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक मुकेश केशरी ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए सभी शिक्षक–कर्मचारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?