बीएआईएफ द्वारा किसान भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- आधुनिक खेती तकनीकों का कराया फील्ड-लेवल अवलोकन

सोनभद्र। गुरुवार को बीएआईएफ– बीआईएसएलडी प्रयागराज एवं एचडीएफसी के सहयोग से संचालित फ्रेडिपी–सोनभद्र परियोजना के तहत किसानों के लिए एक दिवसीय किसान भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय सब्ज़ी अनुसंधान संस्थान (IIVR) वाराणसी में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक और उन्नत कृषि तकनीकों का फील्ड-लेवल पर अवलोकन कराया गया, जिसमें शामिल थे—

  • ब्रिमेटो व पोमेटो ऑर्गेनिक फार्मिंग
  • इज़राइल विधि खेती
  • ग्राफ्टेड मिर्च व टमाटर उत्पादन
  • विभिन्न किस्मों की मिर्च, बैंगन और पंख वाली सेम
  • उन्नत मूली की किस्में
  • मशरूम उत्पादन तकनीक
  • मधुमक्खी पालन
  • वर्मी कम्पोस्ट एवं NADEP कम्पोस्ट
  • हाइड्रोपोनिक खेती
  • पॉली हाउस एवं ऑटोमैटिक कंट्रोल्ड पॉली हाउस तकनीक

इन सभी विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण IIVR के विशेषज्ञ विवेक सिंह, नारायण सिंह, और शुभम तिवारी द्वारा दिया गया।

बीएआईएफ–बीआईएसएलडी प्रयागराज की ओर से कार्यक्रम में परियोजना प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर वैभव सिंह, कमल किशोर, विजय कुमार, अभय सिंह, तथा फील्ड फ़ैसिलिटेटर महेंद्र यादव और पंकज कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से परिचित कराना, उत्पादन बढ़ाना और आय में वृद्धि सुनिश्चित करना था। किसानों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीकों को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?