जिला प्रशासन की लापरवाही से सोनभद्र में खनन माफिया बेलगाम: श्रीकांत त्रिपाठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- ओबरा हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा

सोनभद्र। ओबरा खनन क्षेत्र में चट्टान गिरने से हुई मजदूरों की मौत के बाद अब राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा सरकार के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी शनिवार को जिला अस्पताल सोनभद्र के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैए से माफिया मनबढ़ :श्रीकांत त्रिपाठी

पीड़ित परिवारों से बातचीत के दौरान श्रीकांत त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के ढुलमुल और उदासीन रवैए के कारण सोनभद्र में खनन माफिया पूरी तरह मनबढ़ और बेकाबू हो गए हैं।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट मंशा के विपरीत यहां खनन माफिया नियमों को ताक पर रखकर सरकारी आदेशों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। यह अत्यंत चिंता का विषय है।

दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

श्रीकांत त्रिपाठी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस गंभीर घटना को लेकर

  • सख्त कार्रवाई करेंगे,
  • दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा,
  • और खनन में लापरवाही बरतने व अवैध गतिविधियों में शामिल सभी जिम्मेदार व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

पीड़ितों के साथ खड़े होने का संकल्प

RLD जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों की मौत किसी सामान्य दुर्घटना का परिणाम नहीं, बल्कि क्षेत्र में लंबे समय से चल रही लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्ट खनन तंत्र का परिणाम है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?