नौगढ़ विद्युत विभाग में भव्य विदाई समारोह, विदाई समारोह में भावनात्मक माहौल, सभी की आंखें नम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित विद्युत विभाग के सभागार में सोमवार को एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर के पद पर पदोन्नत हुए रवि शंकर प्रजापति और गोविंद विश्वकर्मा, तथा लाइनमैन श्रीकांत को विदाई दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष देवेश यादव के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने तीनों कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की।

समारोह में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज केसरी, अभिमन्यु प्रजापति, राजू केसरी, लाल साहब जैसे जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। विद्युत विभाग की ओर से एसएसओ संजय केसरी, एसएसओ चकरघट्टा कमलेश साहनी, अक्षय विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र दुबे, अशोक केसरी और दिग्विजय यादव सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में रवि शंकर प्रजापति, गोविंद विश्वकर्मा और श्रीकांत लाइनमैन के कार्यकाल के दौरान उनके अनुशासन, समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यकुशलता और ईमानदारी ने विभाग को नई दिशा दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?