महुली में आधी रात ताले टूटे, लाखों का माल साफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्ट: विरेंद्र कुमार

O- पुलिस के नाक के नीचे सक्रिय चोर गिरोह

विंढमगंज (सोनभद्र)। जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली बाजार में चोरों ने बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी। अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल, चार्जर, ईयरफोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार पुत्र भगवानदास गुप्ता, निवासी महुली, की बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। रोज की तरह वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सभी महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम और नकदी चोरी कर ली।

सुबह करीब सात बजे जब प्रमोद दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए — ताले टूटे थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान की जांच करने पर सामने आया कि करीब ₹1,50,000 मूल्य के मोबाइल, चार्जर, एलईडी बल्ब, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब थे।

पीड़ित ने तत्काल थाना विंढमगंज में लिखित तहरीर दी और चोरी गए सामान की बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनका व्यवसाय ठप पड़ गया है।

ग्रामीणों ने भी रात में पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?